जौनपुर: नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों