पुलिस ने एक जने को तेज धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई राजेश कुमार ने गश्त के दौरान सोमवार शाम 5 बजे मनोज शर्मा निवासी वार्ड 31 को पकड़कर उसके पास से तेज धारदार हथियार कापा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रहा है।