बेनीपट्टी: सोठगांव में उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे देवस्थान की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा मकान, प्रशासन बेखबर
सोठगांव में उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे देवस्थान की सरकारी भूमि अतिक्रमण कर निजी मकान बनाया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बेनीपट्टी एसडीएम और हरलाखी सीओ को भी दी है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस अतिक्रमण के मामले में जनशिकायत निवारण कार्यालय बेनीपट्टी में भी परिवाद दायर किया गया है।