कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी ने कहा राम सबके हैं, बीजेपी राम के नाम पर राजनीति नहीं करती
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 कांग्रेस द्वारा श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस ने बीजेपी पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राम सबके है, लेकिन अगर कोई नहीं जाना चाहे तो हम क्या कर सकते हैं.