कांके: गोंदा थाना में CRPF के IG, कमांडेंट और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 सीएम हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी की पूछताछ के दौरान सीएम आवास तक CRPF के जवानों के आने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा CRPF के आईजी, कमांडेंट समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ गोंदा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।