कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी एक बार फिर करेगी पूछताछ, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला
Kanke, Ranchi | Jan 23, 2024 जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को फिर समन भेजा है. ईडी ने समन भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है. बता दें कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी लेकर ईडी के अधिकारी आये थे.