सावर: राजपूत बोर्डिंग हाउस नगर में श्री राजपूत सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक, आजीवन सदस्यता सर्वे पर मंथन
Sawar, Ajmer | Jul 12, 2026 श्री राजपूत सभा जिला अजमेर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शाम 4 बजे नगर में राजपूत बोर्डिग हाउस में जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती व भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में श्री राजपूत सभा जयपुर के निर्देशानुसार आजीवन सदस्यों का सर्वे करवाने सहित अन्य निर्णय लिए गए।