करेरा: ग्राम घसारई में 1.50 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, एसडीएम ने कराया कब्जा मुक्त
शिकायत मिलते ही एसडीएम अनुपम शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्राम घसारही में शासकीय भूमि पर तार फेंसिंग कर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। सिंचाई विभाग ने निर्माण कार्य से इनकार किया। प्रशासन ने भूमि ग्राम पंचायत को सौंपकर सूचना पटल लगवाया