नेताजी सुभाष मेला सह सगुन महोत्सव इस वर्ष भव्य और अनोखे रूप में चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित होगा। बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाला यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम है। खेल, शिक्षा, विज्ञान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।