क्षेत्रीय विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विधायक ने नर्मदापुरम साकेत नगर स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके सुझावों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।