बेरमो: कमजोर मानसून के बाद भी बढ़ा जलस्तर, बोकारो थर्मल में डीवीसी ब्रिज के गेट पर बना दबाव
Bermo, Bokaro | Jul 10, 2026 बोकारो जिले में इस बार मानसून कमजोर रहने के बावजूद दामोदर, कोनार और बोकारो नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार हो रही उपरी क्षेत्रों की बारिश के कारण नदियों में पानी बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े 8 बजे बताया गया कि बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी पर बने डीवीसी ब्रिज के गेट पर पानी का अत्यधिक दबाव बन गया है।