चाचौड़ा: चाचौड़ा क्षेत्र में किसानो और जन समस्याओं को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओ सहित एसपी कलेक्टर से कलेक्ट्रेट में की मुलाकात
Chachaura, Guna | Jun 15, 2026 चाचौड़ा विधानसभा के किसानों और क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर 15 जून को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी हितिका वासल से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। क्षेत्र में किसान आमजन से जुड़ी समस्याओं जनहित से जुड़े विषयों और विकास कार्यों को लेकर सुझाव और मांगे रखी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने निराकरण का सकारात्मक आश्वासन दिया है।