मुशहरी: प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह हत्याकांड: CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस पहचान में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा जगन्नाथ चौक पर सोमवार को हुए चर्चित हत्याकांड में अब CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर और बालू-गिट्टी कारोबारी प्रभाकर सिंह को बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। CCTV फुटेज में साफ दिख र