सरधना: बारिश के चलते मोहल्ला इस्लामाबाद का तालाब हुआ ओवरफ्लो, प्राथमिक स्कूल में भरा दो-दो फीट पानी, सरकारी स्कूल बना तालाब
बारिश से प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद बना तालाब, दो-दो फुट पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई पर संकट; स्थायी समाधान की उठी मांग सरधना क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां सरधना की अधिकतर क्षेत्र को जल मग्न कर दिया वहीं देहात क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बना तालाब ओवर फ्लो हो गया और स्कूल को भी तालाब बना दिया