खातेगांव: खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में क्लाइमेट ग्रीन इकोनॉमिक ज़ोन परियोजना के संबंध में हुई बैठक
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के उद्देश्य से क्लाइ मेट ग्रीन इको नॉमिक ज़ोन परियोजना के संबंध में विधायक श्री आशीष शर्मा की उपस्थिति मे बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के उद्देश्य, क्षेत्र में संभावित निवेश, हरित ऊर्जा आधारित उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन तथा स्थानीय आर्थिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।