मेरठ: मेरठ में स्कूल ने 7वीं के छात्र को परीक्षा से रोका, गैलरी में बैठाकर किया अपमानित, बीएसए से की शिकायत
Meerut, Meerut | May 11, 2026 मेरठ के न्यू मोहनपुरी स्थित बिलिस इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र को परीक्षा से वंचित रखने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र सिद्धार्थ चौधरी की मां रीना चौधरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शिकायती पत्र सौंपकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।