बालोद: जॉइनिंग डेट बताए बिना अतिथि व्याख्याताओं को हटाने का आदेश, बालोद लीड कॉलेज में विवाद बढ़ा; अधिकार क्षेत्र पर उठे सवाल
Balod, Balod | May 12, 2026 शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में अतिथि व्याख्याताओं को कार्यमुक्त करने का मामला अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के बाद अतिथि व्याख्याताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि आदेश में यह तक साफ नहीं किया गया कि उन्हें दोबारा कब जॉइन कराया जाएगा। अब इस मामले में आदेश जारी करने के अधिकार को लेकर भी सवाल उठने