वारासिवनी: नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध तेज, फैसले पर विवेक विक्की पटेल बोले काला दिन, सत्ता के दबाव में लिया गया फैसला
राज्यसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित तौर पर हलफनामे में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के आधार पर रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे गलत बताया है। वहीं विधायक विवेक विक्की पटेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।