बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिहपुर बाजार के समीप झाड़ी से 25 लीटर देशी शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई 1 मई को की गई। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 112/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।