पूरनपुर: कल्यानपुर में पुरानी रंजिश के चलते जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में पुरानी कहासुनी के बाद आधा दर्जन लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी धारदार हथियार, लाठी-डंडे और तमंचा लेकर पहुंचे और नफीस पुत्र हनीफ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उनके भाई रहीस और मां हसीन बानो को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए।