गोगरी: गोगरी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती, लोगों ने उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
Gogri, Khagaria | Apr 14, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत शोभन टोला स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।