डुमरा: भूप भैरो में मदर्स डे पर टीम विनय रंजन का अनोखा संदेश, धरती मां के नाम किया पौधरोपण
मातृ दिवस के अवसर पर टीम विनय रंजन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डुमरा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर “धरती मां” के नाम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूपभैरो स्थित स्वतंत्रता सेनानी राम प्रताप यादव अमृत सरोवर के तट पर टीम सदस्यों ने आम, अमरूद, कटहल और पीपल सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।