खुरई: बसाहारी खरीदी केंद्र पर अनाज पास करने के लिए सर्वेयर ₹100 प्रति क्विंटल ले रहा, वीडियो वायरल
Khurai, Sagar | May 3, 2026 रविवार शाम 7 बजे से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक किसान को अपना अनाज पास करवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं, वीडियो में दिख रहे किसान रामसिंह ने बताया कि वे बिहरना में उपसरपंच हैं,पता लगा कि खरीदी केंद्र पर किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं तो परीक्षण के लिए अपना अनाज तुलाने पहुंच गए, पैसे तो लिए लेकिन पता चला कि वह उप सरपंच हैं तो लौटा दिये।