अंबाह: दोहरी रोड बाईपास पुल के नीचे ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल
Ambah, Morena | Feb 2, 2026 अंबाह के दोहरी रोड बाईपास पुल के नीचे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीन यात्री घायल हो गए। घायलों में गुड्डी, सरोज और भोला शामिल हैं। सभी को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।