शिमला शहरी: 10 अगस्त से शुरू होगी हर घर तिरंगा यात्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने राज्य स्तरीय बैठक में दी सूचना
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने शिमला में कहा भारतीय जनता पार्टी की शिमला में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उपस्थित रहे।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर योजना बनाई गई।10अगस्त से 15अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश भर में चलने वाला है।10-12 अगस्त तक प्रदेश के हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।