धौलपुर: अम्बेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, शहर में उमड़ा जनसैलाब
पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंगलवार सुबह में जिरौली फाटक स्थित अम्बेडकर पार्क से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सागर पाड़ा स्थित अम्बेडकर पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्ह