जगदलपुर: जगदलपुर में दिन में तेज धूप तो रात में उमस कर रही बेचैन, सड़कों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात अगले चार दिन तक राहत नही
बस्तर संभाग में इन दिनों हीट वेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन में जहां सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं, वहीं रात में उमस भरी तपन बेचैन कर रही है। जगदलपुर सहित कई जिलों में अधिकतम 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है।