बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में प्रो. वासुदेव प्रसाद बने इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज
मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. वासुदेव प्रसाद को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज (विज्ञान) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने विधिवत रूप से अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों में खुशी का माहौल है।