मितौली: नगरा दरी गांव में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, किसान की हुई मौत
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरादरी गांव में करीब तीस वर्षीय जसवंत पुत्र आसाराम गांव के ही खेत में सिंचाई कर रहा था। सरायं नदी के किनारे झाड़ी से निकलकर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जसवंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।