गोरखपुर: ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, चालक-खलासी की जिंदा जलकर हुई मौत, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के NH 28 फोरलेन सड़क पर स्थित अजविनिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे डंपर की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि डंपर चालक और खलासी जिंदा जल गए,जबकि दूसरे वाहन के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।