बेलहर: थाना परिसर बेलहर में लगा सीओ का जनता दरबार भूमि विवाद से संबंधित 06 पुराने मामलों का हुआ निपटारा
Belhar, Banka | Mar 30, 2024 बेलहर थाना परिसर में आज सीओ का जनता दरबार लगा। जनता दरबार में सीओ शशिकांत शुक्ला और एस आई गौतम कुमार से सुनवाई किया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 04 नए मामलों के आवेदन आए। जबकि विचाराधीन रहे 06 पुराने मामलों का निपटारा कर दिया गया। बताया गया की नए मामले आवेदन को जांच और मापी के लिए रखा गया है। जिनका निपटारा अगले जनता दरबार में किया जाएगा।