बेलहर: झाझा से हत्यारोपी महिला और तरैया गांव से मारपीट का दो आरोपी युवक गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Belhar, Banka | Mar 30, 2024 कुमरी गांव की हत्यारोपी महिला कपिलदेव तुरी की पत्नी कालो देवी पुलिस ने जमुई जिले के झाझा से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ पुलिस ने तरैया गांव से एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के आरोपी युवक विशाल कुमार और आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।