बिहारीगंज: फतेहपुर से तीन गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पुलिस ने पररिया पंचायत के फतेहपुर गांव से तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बद्री यादव, श्यामसुंदर यादव और अजय यादव शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा