पूरनपुर: नगर में ब्लॉक रोड पर अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब को किया गया सीज
पूरनपुर नगर के ब्लॉक रोड पर संचालित लैब पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित जनता पैथोलॉजी लैब को सीज कर दिया। बताया गया कि लैब बिना पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के संचालित की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की और अनियमितताएं पाए जाने पर सीज किया।