सगड़ी: पिपरहा दुलियावर में बसपा के तत्वाधान में समीक्षा एवं गठन बैठक का आयोजन, पार्टी की नीतियों के प्रति किया गया जागरूक
Sagri, Azamgarh | Jun 27, 2026 आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरहा दुलियावर में बसपा के तत्वाधान में शनिवार को समीक्षा एवं गठन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि मुख्य बसपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार गौतम रहे । इस दौरान बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया । वही पार्टी की हित को लेकर गहन चर्चा विमर्श किया गया ।