गुना कैंट थाना पुलिस ने विनायक खेड़ी गांव की पठार से अवैध शराब तस्कर अनिल रजक निवासी विनायक खेड़ी को गिरफ्तार किया है। 22 दिसंबर को थाना प्रभारी ने कहा, बीते रोज सूचना पर कार्यवाही की। दो प्लास्टिक की बड़ी कैनो में 60 लीटर अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।