डुमरांव: डुमरांव ओवरब्रिज परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, लोड टेस्ट पूरा, ₹57.44 करोड़ की लागत से सर्विंग लेवल का कार्य शुरू
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2026 डुमरांव के पश्चिमी रेल फाटक पर प्रस्तावित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर अब जमीन पर हलचल तेज हो गई है। तकनीकी जांच और परीक्षण के कई चरण पूरे होने के बाद परियोजना अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है। हाल ही में लोड टेस्ट पाइलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि फिलहाल निर्माण एजेंसी द्वारा स्थल पर सर्वे कर सर्विंग लेवल उठाने का काम शुरू किया गया है