बदायूं: उझानी कस्बे के नझियाई मोहल्ले में चार लोगों ने पति-पत्नी और भांजे को लात-घूंसा व लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला नझियाई के रहने वाले 52 वर्षीय पुत्तू लाल पुत्र डोरीलाल ने गुरुवार एक बजे के आसपास बताया कि मौहल्ले के रहने वाले 4 लोगों ने मुझे व मेरी पत्नी मंजूदेवी व 15 वर्षीय भांजा शिव शंकर पुत्र राजेंद्र को लात घूंसा व लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है।