नौगांव: बारिश का पानी घरों में घुसने से भड़के ग्रामीण, बेला टोल प्लाजा के आगे नौगांव-पलेरा रोड जाम, दो घंटे यातायात ठप, प्रशासन
नौगांव-पलेरा मार्ग पर शनिवार देर रात बेला टोल प्लाजा के आगे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण घरों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो