कहरा: सदर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज में छात्राओं को बाल तस्करी और मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया
Kahara, Saharsa | Dec 15, 2024 बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के रमेश झा महिला कॉलेज में महिला थाना अध्यक्ष डोली कुमारी के नेतृत्व में बालक और मानव तस्करी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज के प्रिंसिपल उषा सिंह, एनसीसी के कमांडेंट सहित कई लोग मौजूद थे।