बरियातु: बारियातू में कांग्रेस ने बैठक कर एसआईआर अभियान की समीक्षा की
गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार और प्रदेश महासचिव महेश सिंह ने एसआईआर अभियान को लेकर बारियातू में कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव महेश सिंह तथा प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार ने साल्वे, टोटी, बारियातू पंचायत स्थित बूथों का निरीक्षण किया l