सवायजपुर: ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत सिमरिया में घर-घर पहुंचे भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ग्राम बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पाली मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिमरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।