फतुहा: नटवा मोड़ के पास स्थित मस्जिद के खाली जमीन में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही मारी गोली इलाज के दौरान हुई मौत।
Fatwah, Patna | Jul 2, 2026 बुधवार की रात्रि करीब 12:00 के आसपास नटवा मोड़ के पास स्थित मस्जिद के खाली जमीन में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही एक दोस्त को गोली मार दी है। जिसे इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान दरियापुर नया टोला निवासी सरवन पासवान के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए हत्या के कारणों का पता लगाते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।