करेली: राजमार्ग गजानन होटल के पास यात्री बस पलटी, नीलगाय को बचाने में NH-45 पर हादसा, 36 यात्री सुरक्षित
नरसिंहपुर जिले में NH-45 राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गजानन होटल के पास इंदौर से सीधी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार ड्राइवर, क्लीनर सहित सभी 36 यात्री सुरक्षित रहे। यह घटना रात करीब 3 बजे हुई। बस (एमपी 19 जेडजे 8060) अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के एक किनारे से दूसरी ओर जाक