मुज़फ्फरनगर: शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडा फोड़कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार किये बरामद
शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर गेट सामने मुर्गी फार्म के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में अवैध हथियार की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जहां पर लगातार अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। जिस पर पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए 2 अभियुक्त मौके से ही गिरफ्तार कर किया। जिसमें पुलिस ने अब्दुल जब्बार एवं आसिफ को गिरफ्तार किया गया।