मुज़फ्फरनगर: एसडी मार्केट मे कपड़ा व्यापारी की दुकान पर बुर्का धारी महिलाओ ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, घटना CCTV कैमरे मे हुई कैद
सिविल लाइन क्षेत्र के एसडी मार्केट स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर दो बुर्का धारी महिलाएं कपडे की खरीदारी करते समय चोरी की घटना को अंजाम देती नजर आ रही है। महिलाओं ने बड़े ही शातिर तरीके से दुकानदार के ₹6000 की कीमत के लेडीज सूट पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।