मुज़फ्फरनगर: पत्नी की हत्या करने वाले पति सहित दो अन्य आरोपियों को मीरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य बंसल के द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताएं कि मीरापुर पुलिस के द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले पति सहित अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल 2024 को एक मुकदमा मीरापुर थाने पर लिखवाया गया था जहां पर बताया गया कि पति-पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। पत्नी की मौत हो गई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया।