कैराना: कैराना में एक व्यक्ति ने पुलिस के नाम पर ₹50 हजार ठगे, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 26, 2026 कैराना कोतवाली में हेड कांस्टेबल ललित शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि शनिवार को वह अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में गश्त कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ला आलकलां में एक युवक मिला, जिसने व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे एक ऑडियो के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि उक्त ऑडियो में हाकम निवासी मोहल्ला आलखुर्द है।