भांडेर: दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार हनुमान मंदिर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
Bhander, Datia | Apr 3, 2026 भांडेर नगर के दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो गुरुवार रात करीब 11 बजे तक चलता रहा।