शाहजहांपुर: स्लम के बच्चों के लिए आयोजित किया गया पांच दिवसीय शिक्षण शिविर
शाहजहांपुर। 'मेरा युवा भारत' (भारत सरकार) और 'मानवता वेलफेयर सोसायटी' के संयुक्त तत्वावधान में बूचड़ी कैंट क्षेत्र में चल रहे 5 दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि 'मेरा युवा भारत' के उप निदेशक माहे आलम ने बच्चों को शिक्षण सामग्री व टी-शर्ट वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है। शिविर में पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों